छोटी दन्ती (लघु दन्ती) के नाम: लघु दन्ती, विशल्या, उदुम्बरपर्णी, एरण्डफला, शीघ्रा, श्येनघण्टा, घुणप्रिया, वाराहाङ्गी, निकुम्भ और मकूलक — ये छोटी दन्ती के पर्यायवाची नाम कहे गए हैं।
बड़ी दन्ती (द्रवन्ती) के नाम: द्रवन्ती, साम्बरी, चित्रा, प्रत्यक्पर्णी, अर्कपर्णी, चित्रोपचित्रा, न्यग्रोधी, प्रत्यक्श्रेणी और आखुकर्णी — ये द्रवन्ती (बड़ी दन्ती) के पर्यायवाची नाम हैं।
दोनों दन्ती के गुण और लाभ: दोनों प्रकार की दन्ती (छोटी और बड़ी) पेट साफ करने वाली/laxative, रस और विपाक में कटु (तीखी/चरपरी), तथा पाचक अग्नि को बढ़ाने वाली होती हैं।
रोग निवारण: ये गुदा के मस्सों (बवासीर), पथरी, शूल (दर्द), अर्श, खुजली, कुष्ठ (त्वचा रोगों) और विदाह (जलन) का नाश करने वाली होती हैं। ये अत्यंत तीक्ष्ण और उष्ण (गर्म तासीर वाली) होती हैं तथा पित्त, रक्त दोष, कफ, सूजन, पेट के रोगों और पेट के कीड़ों को नष्ट करती हैं।
Synonyms of Laghu Danti (Small Danti): Laghu Danti, Vishalya, Udumbaraparni, Erandaphala, Shighra, Shyenaghanta, Ghunapriya, Varahangi, Nikumbha, and Makulaka — these are stated as the names of small Danti.
Synonyms of Dravanti (Large Danti): Dravanti, Sambari, Chitra, Pratyakparni, Arkaparni, Chitropachitra, Nyagrodhi, Pratyakshreni, and Akhukarni — these are the names of Dravanti (large Danti).
Properties of Both Danti Types: Both types of Danti (small and large) are laxative or mildly purgative, pungent in both taste and post-digestive effect and appetizers/stimulate digestive fire.
Therapeutic Indications: They cure hemorrhoidal masses, urinary stones (calculi), colic pain, hemorrhoids (piles), itching, skin diseases and burning sensations. Because they are sharp/penetrating and hot in potency, they destroy disorders related to pitta, blood , kapha, edema/swelling , abdominal diseases and intestinal worms .