अब शतपत्री [सेवती गुलाब] के विषय में:
नाम एवं पर्याय: शतपत्री (सौ पंखुड़ियों वाली), तरुणी, वृत्ता (गोलाकार), कर्णिका, चारुकेशरा (सुंदर केसर/पुंकेसर वाली), महाकुमारी, गन्धाढ्या (अत्यधिक सुगंधित), लाक्षा और कृष्णातिमञ्जुला इसके विभिन्न नाम (पर्याय) हैं।
गुण और प्रभाव: गुलाब शीतल, हृदय के लिए अत्यंत लाभकारी ,मल को बांधने वाली , शुक्र धातु को बढ़ाने वाली और पचने में हल्की होती है।
स्वाद एवं कर्म: यह त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) तथा रक्त (खून) के विकारों को दूर करने वाली (दोषत्रयास्रजित्) होती है। यह त्वचा की कांति को निखारने वाली (वर्ण्या), स्वाद में कटु (तीखी) व तिक्त (कड़वी), और पाचन शक्ति को बढ़ाने वाली (पाचनी) होती है।
Now describing Shatapatri [Sevati Gulab / Cabbage Rose]:
Synonyms: It is known by the names Shatapatri (having a hundred petals), Taruni (young/beautiful), Vritta (round), Karnika, Charukeshara (having beautiful stamens), Mahakumari, Gandhadhya (rich in fragrance), Laksha, and Krishnatimanjula.
Properties: Gulab is cold in potency , acts as a cardiac tonic/beneficial for the heart , farces binder, promotes seminal fluid or fertility , and is light to digest .
Taste and Actions: It pacifies all three doshas (Vata, Pitta, and Kapha) as well as blood-related disorders. It enhances skin complexion , is pungent and bitter in taste, and acts as a digestive stimulant .