परिचय: अब मरिच (काली मिर्च) के नाम और गुण बताते हैं।
पर्यायवाची नाम: मरिच, वेल्लज, कृष्णभूषण और धर्मपत्तन—ये काली मिर्च के नाम हैं।
सूखी काली मिर्च के गुण: काली मिर्च स्वाद में कटु (तीखी), तीक्ष्ण (तेज प्रभाव वाली), दीपन (पाचन अग्नि को बढ़ाने वाली) और कफ तथा वात दोष को नष्ट करने वाली होती है। यह उष्ण (गर्म तासीर वाली), पित्त को बढ़ाने वाली, रूक्ष (सूखी) होती है और श्वास (दमा), शूल (दर्द) तथा कृमि (पेट के कीड़ों) का नाश करती है।
गीली/कच्ची काली मिर्च के गुण: गीली (ताज़ी) काली मिर्च विपाक (पचने के बाद) में मधुर (मीठी), अधिक गर्म नहीं , स्वाद में कटु, पचने में भारी और थोड़ी तीक्ष्ण होती है। यह कफ का स्राव करने वाली होती है परंतु पित्त को नहीं बढ़ाती है ।
Introduction: Now, the synonyms and properties of Maricha (Black Pepper).
Synonyms: Maricha, Vellaja, Krishnabhushana, and Dharmapattana are its synonyms.
Properties of Dry Black Pepper: Black pepper is pungent in taste , sharp or penetrating , stimulates the digestive fire ,and successfully pacifies the Kapha and Vata doshas. It is hot in potency , aggravates Pitta dosha, is dry and cures asthma or breathing difficulties , colic pain and worm infestations .
Properties of Wet/Green Pepper: Wet (fresh) black pepper has a sweet post-digestive effect ,is not excessively hot , is pungent , heavy to digest and slightly sharp. It promotes the secretion of Kapha but does not increase or aggravate Pitta .