अथ शंखपुष्पी (अब शंखपुष्पी के विषय में):
पर्यायवाची (Synonyms): शंखपुष्पी, शङ्खाह्वा और माङ्गल्यकुसुमा।
औषधीय गुण व प्रभाव : यह मल को सरकाने वाली या हल्की रेचक, मेधा या बुद्धि को बढ़ाने वाली (मेध्या), वृष्य (बल व वीर्यवर्धक) और उत्तम रसायन (आयु व यौवन को स्थिर रखने वाली) है। इसका स्वाद कसैला (कषाय) और तासीर गर्म (उष्ण) होती है।
स्वास्थ्य लाभ : यह मानसिक रोगों को दूर करने वाली (मानसरोगहृत्) एक श्रेष्ठ औषधि है। इसके सेवन से स्मृति (याददाश्त), कान्ति (त्वचा की चमक), बल (शारीरिक ताकत) और जठराग्नि (पाचन शक्ति) में वृद्धि होती है।
रोग निवारण : यह विकृत दोषों, अपस्मार (मिर्गी), भूतबाधा (मानसिक विकार), रक्त विकार , त्वचा के रोग , कृमि (कीड़े) और जहर का पूरी तरह से नाश करती है।
Now regarding Shankhpushpi:
Synonyms: Shankhpushpi, Shankhahva, and Mangalyakusuma.
Medicinal Properties: Shankhpushpi is mildly laxative or mobile , a promoter of intellect , an aphrodisiac and a rejuvenative tonic . It is astringent in taste and hot in potency .
Therapeutic Benefits: It is highly effective in curing mental disorders . It bestows or enhances memory , complexion or glow , physical strength and the digestive fire .
Disease Treatment: It pacifies vitiated doshas and destroys epilepsy . psychiatric or spirit-related afflictions , blood disorders , skin diseases or leprosy , parasitic worms and toxic poisons .v